फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किचन का ताला तोड़ हजारों का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बुधवार रात चोर किचन का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, चूल्हा, बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो किचन का ताला टूटा था और अंदर रखा सामान गायब था। ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री और डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और छानबीन की। ग्राम प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में मंदिरों, विद्यालयों और घरों को चोर निशाना बना रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत बढ़ रही है। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रशासन से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें