फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भैंस बेचकर घर बनाने के लिए जुटाए थे 1.20 लाख, चोर नकदी-जेवर ले उड़े

विज्ञापन
चहनियां में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
चहनिया। पक्का मकान बनवाने का सपना पूरा करने के लिए किसान ने अपनी दो भैंसें बेचकर 1.20 लाख रुपये जुटाए थे। मेहनत की कमाई से मिली इस रकम को चोरों ने एक ही रात में साफ दिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी के साथ परिवार की महिलाओं के लाखों रुपये के जेवरात भी समेट ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने घर में रखे बक्सों और बैगों को खंगालने के बाद कपड़े और डिब्बे में रखी अरहर की दाल तक नहीं छोड़ी।
बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में टूटे बक्से और बिखरा सामान मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। सेमरा गांव निवासी सुरेश यादव खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने पक्का मकान बनवाने के लिए हाल ही में अपनी दो भैंसें बेची थीं।
इससे मिले 1.20 लाख रुपये घर में रखे थे। पीड़ित के अनुसार, बुधवार की रात करीब दो बजे चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ियों के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरों में रखे बक्सों और बैगों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात निकाल लिए।
विज्ञापन

चोर दो बड़े बैग और दो छोटे बक्से भी उठा ले गए। भोर करीब चार बजे उनकी नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर बक्सों के ताले टूटे और सामान गायब देखकर उन्होंने परिजनों को जगाया। पीड़ित के मुताबिक, चोर 1.20 लाख रुपये नकद के अलावा पत्नी और बेटियों के तीन जोड़ी सोने के झुमके, तीन लॉकेट, मंगलसूत्र, मांगटीका, चांदी की पायल, करधनी और पैजनी ले गए। उनकी अपनी सोने की सिकड़ी और दो अंगूठियां भी चोरी हो गईं।
बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में खोजबीन शुरू की तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में दो टूटे बक्से मिले। वहीं धान के खेत में दो बैग, कपड़े, चूड़ियां और घड़ी बिखरी पड़ी मिली। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें