फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कर चोरी करने वाले व्यापारियों की खैर नहीं ः अनुपम निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में अनाज की क्रय- विक्रय करने वाले व्यापारियों की खैर नहीं है। जिला विपणन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी अनुपम निगम ने कहा कि कर चोरी करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार कर चोरी रोकने के लिए पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में जिले में जिला विपणन विभाग की ओर से खाद्यान्न क्रय विक्रय करने वाले लाइसेंस धारियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। जनपद में अब तक चलाए गए अभियान में आठ व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उनसे जुर्माना के रूप में 2.60 लाख रुपए की वसूली की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर आगे ऐसा करते पाए गए तो उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। जिला विपणन अधिकारी अनुपम निगम ने बताया जनपद के आठ व्यापारियों से जुर्माना के रूप में 2.60 लाख रुपए की वसूली की गई है। अगर कोई भी व्यापारी कर चोरी करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें