फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की मांग पर आंदोलन की बनी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन के बैनरतले पीडीडीयू मंडल कुदरा स्टेशन पर हुई गेट मीटिंग में पुरानी पेंशन, निजी करण, नन सेफ्टी कैटेगरी के पचास प्रतिशत सरेंडर करने सहित स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इन मुद्दों का लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह ईसीआरईयू के भभुआ रोड स्टेशन पर हुई बैठक में यूनियन के भभुआ शाखा का गठन किया गया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग में मंडल सचिव संतोष पासवान ने कहा कि एक तरफ विधायक, सांसद को पेंशन मिल रहा है लेकिन रेल कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। यह पूरी तरह अन्याय है। कहा कि यदि न्यू पेंशन अच्छा है कि विधायक, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को इसका लाभ देना चाहिए। बैठक में रेलवे के नीजीकरण /निगमीकरण, आऊटसोर्सिंग,नन सेफ्टी कैटेगरी के 90 हजार पदों को सरेंडर करने, चार श्रमिक कानुनों को वापस लेने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर मुठानी में गैंगहाल्ट बनाने ,भभुआ रोड स्टेशन स्थित रेलवे आवासों की सुरक्षा देने, कर्मचारियों को विभागीय सूचना समय से देने, शोषण पर रोक लगाने की मांग की गई। दूसरी तरफ भभुआ शाखा के लिए अशोक कुमार शाखा अध्यक्ष, प्रभातजी बिहारी शाखा सचिव, मंशी चौधरी कोषाध्यक्ष, अबरार आलम और अविनाश कुमार संगठन सचिव, अमित कुमार संयुक्त सचिव, प्रदीप कुमार सहायक सचिव,परशुराम और अरुण कुमार शर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए। शाखा कमेटी सदस्य के रूप में अनिल कुमार, नीरज कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें