चंदौली। अन्य पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए ओ लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना अंतर्गत नि:शुल्क कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सात जून से 20 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि आनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की प्रति की प्रिंटआउट प्राप्त कर आय, जाति, आधार कार्ड व अन्य शैक्षिक अभिलेख को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी हार्डकापी की दो प्रतियों को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन में जमा किया जाना है। अभ्यर्थी पिछड़ी जाति, जिले का निवासी और उसकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, कोई छात्रवृति न होनी और वार्षिक आय एक लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।