फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ हेड कांस्टेबल का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली सदर कोतवाली के रेवसां गांव निवासी आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सतीश चौहान (35) का शव रविवार को उसके गांव में पहुंचा। दो दिन पहले हावड़ा के दानकुनी में ड्यूूटी के दौरान हृदयाघात से सतीश की मौत हो गई थी। गांव में पूरे सम्मान के साथ जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाद में कैली गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके पूर्व शव के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने शव को कंधा दिया और उसके घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

रेवसां गांव के पूर्व प्रधान साधोशरण सिंह चौहान के इकलौते पुत्र रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल सतीश सिंह चौहान (35) की नियुक्ति हावड़ा रेल डिविजन के दानकुनी में थी। दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान उसके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। इस पर सहकर्मियों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को आरपीएफ कर्मियों और परिजन सतीश के शव को लेकर रेवसां पहुंचे। यहां उसके शव को देख परिवार के लोग बेसुध हो गए। सकलडीहा विधायक प्रतिनिधि प्रभात यादव, पूर्व प्रधान संजय चौहान सहित तमाम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें