फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में 11:30 बजे से साढ़े तीन बजे तक गुल रही बिजली, लोगों की नीद हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के कारण लोग गर्म हवाओं से गर्मी से परेशान रहे, उधर रात में 11:30 बजे से साढ़े तीन बजे तक बिजली कट जाने से लोगों की नीद भी खराब हो गई। अनियमित कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो से मंगलवार की रात 11.30 बजे से बुधवार की भोर में साढ़े तीन बजे तक चार घंटे हुई कटौती से लगभग एक हजार घरों के लोग रात में उमस भरी गर्मी में बिलबिलाते रहे। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस गड़बड़ी को दूर करने में मात्र 20 मिनट लगे, उसे खोजने में लाइनमैन ने ढाई घंटे लगा दिए। फीडर संख्या दो से जुड़े उपभोक्ता मंगलवार की रात जब सोने गए तो 11.30 बजे बिजली चली गई। रात 12 बजे के करीब बिजली आई, लेकिन 15 मिनट बाद फिर कट गई। इसके बाद लोग बिजली आने का इंतजार भोर में साढ़े तीन बजे तक करते रहे। इस दौरान लोग उमस भरी गर्मी परेशान रह। इनवर्टर से चल रहे पंखे गर्म हवा देते रहे, इससे लोग सो नहीं पाए। वहीं जिन घरों में जनरेटर या इनवर्टर नहीं है, उन घरों के लोग हाथ के पंखे के सहारे रात काटते रहे। विद्युत वितरण केंद्र-2 के एक्सईएन सुनील यादव ने बताया कि रात में जंफर टूटकर तार पर गिर जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। रात का समय होने के कारण फॉल्ट खोजने में परेशानी हुई। सभी जेई को रात में आपूर्ति के दौरान उपकेंद्र पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें