फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शुल्क न भरने पर 33 वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त हो गया है। विभाग की तरफ से 33 ऐसे वाहनों की पहचान की गई है, जिनका पांच या उससे अधिक बार चालान हो चुका है, परंतु शमन शुल्क अभी तक जमा नहीं किया गया है। इन वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके तहत यातायात विभाग ने 33 वाहनों का पंजीयन निरस्त किए जाने की संस्तुति परिवहन विभाग से की है। सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि जिले के 33 ऐसे वाहन हैं, जिनका 20 से 25 बार चालान हुआ है। इनमें तीन पहिया 18 वाहन, दो पहिया 14 वाहन और एक ट्रक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अब ऐसे चालकों की भी पहचान की जा रही है, जिनके डीएल पर पांच से अधिक बार चालान किया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस लगातार चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक कर रही है। कुछ वाहन स्वामी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें