फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे फाटक पर लगा जाम, पैदल चल पाना भी हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर कुछमन रेलवे फाटक के पास रविवार को प्रयागराज महाकुंभ के यात्रियों के दबाव के कारण रविवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे राहगीरों काे पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर वाराणसी समेत नेशनल हाईवे आदि पर रूट डायवर्जन के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सैदपुर व बलुआघाट गंगा पुल के अलावा नेशनल हाईवे पचफेड़वा से होकर वाहनों की आवाजाही ज्यादा बढ़ जाने और पटना रूट पर ट्रेनों का दबाव बढ़ने की वजह से कुछमन रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रह रहा है। इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। रविवार को भी पूरे दिन अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। राहगीरों को पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया था। एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें