फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह से उनके सदर कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक को मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें व्यापारियों ने शिक्षक स्नातक क्षेत्र की तरह ही व्यापारियों में से अवध, काशी, ब्रज, गोरक्ष, कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छह विधान परिषद सदस्य चुने जाने की व्यवस्था कराने मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने सरकार से व्यापारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर होने तथा उसके समाधान की मांग की। इसके अलावा जीएसटी के मामले में व्यापारियों को अनावश्यक नोटिस जारी न करने, सैंपल लेने के नाम पर व्यापारियों को परेशान न करने, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने आदि की मांग भी की। उन्होंने व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ते हुए आयुष्मान कार्ड देकर इसका लाभ दिलाने की भी मांग की। इस दौरान हरजीत सिंह, अमित केशरी, महेंद्र गुप्ता, शीला, आभा जायसवाल अमीय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें