पड़ाव। राजघाट पुल पर मालवाहन ऑटो के पंचर हो जाने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में राहगीर और यात्री तक फंसे रहे। पुलिस वाहन को टोचन कर ले आई, तब यातायात सुचारु हुआ।
बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वाराणसी से पड़ाव आ रहा एक मालवाहन ऑटो राजघाट पुल पर पंचर हो गया। मालवाहन पंचर होकर वहीं खड़ा हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हुआ। देखते ही देखते पड़ाव से रामनगर रोड, पड़ाव से पीडीडीयू नगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगने के लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस सक्रिय हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस खराब हुए वाहन को टोचन कर पड़ाव तक ले आई। तब जाकर जाम शाम करीब छह बजे समाप्त हुआ। जाम के चलते पेपर देकर आ रहे विद्यार्थी, मरीज, छात्रों के साथ ही शव यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।