फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में अपराधियों की जगह नहीं होनी चाहिए : रामकिशुन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-बिहार सीमा स्थित खजुरा बाजार में गोली कांड में मृत तारकेश्वर पासवान के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान तारकेश्वर के परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पर डटे रहे। वहीं जनपद के कई जनप्रतिनिधि भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। सबसे पहले पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने तारकेश्वर पासवान के परिजनों से मिले। घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि समाज में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सपा नेता दिलीप पासवान ने भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि भाजपा शासित राज्यों में एससी-एसटी वर्ग के लोगों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। चंदौली में आपराधिक घटनाओं को रोकने में प्रशासन नाकाम है। इसके बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव और बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने भी पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान सपा नेता चंद्रशेखर यादव, रतन सिंह यादव, घनश्याम, तिलकधारी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें