फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलहीपुर में चोरी

Fri, 26 Jun 2015 12:58 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदासी पिकेट के समीप कृष्णानगर कालोनी में बुधवार की देर रात चोरों ने एक घर को खंगाल डाला। सुबह चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित को मिली तो वह भागकर घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन


पीड़ित अरुण जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।  पीड़ित के अनुसार चोरों ने करीब 75 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ किया है।


मैनाताली निवासी अरुण जायसवाल ने अपना नया मकान कृष्णा नगर कालोनी में बनाया है। पीड़ित के अनुसार वह अपने बेटे शुभम का एडमिशन कराने के लिए उसे लेकर दिल्ली गया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी निशा जायसवाल अपने पुराने घर मैनाताली में रह रही थी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह उसे नई दिल्ली से वापस आना था। इसलिए गुरुवार की सुबह जब उसकी पत्नी निशा कृष्णानगर कालोनी पहुंची तो घर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गईं।

अंदर देखा तो चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला था। जहां सोने के आभूषण चोर ले गए थे वहीं चांदी के आभूषणों को हाथ भी नहीं लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर में रखा एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, डेस्क टाप और एलसीडी टीवी समेत कुछ अन्य सामान ले गए हैं।

 इस संबंध में कोतवाली प्रभारी साजिद  सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित अरुण जायसवाली की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें