बलुआ थाना अंतर्गत स्थानीय कस्बा के सोनहुला रोड पर स्थित दो मकानों में
बुधवार की रात चोरों ने घुसकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों
ने प्रेम चौहान के घर के पिछले हिस्से में नकब लगाकर घुसे जबकि संजय
रस्तोगी के घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। पुलिस मौका मुआयना के बाद
रिपोर्ट दर्ज की।
कस्बा बाजार के सोनहुल रोड पर विश्वकर्मा इंटर कालेज
के समीप प्रेम चौहान व संजय रस्तोगी का मकान है। संजय रस्तोगी के अनुसार
शाम को किसी वक्त चोर अंदर घुस गया और छिप कर बैठ गया।
जब पूरा परिवार खाना
खाकर छत पर सोने चला गया। इसके बाद चोर घर में रखे दो अटैची व दो बक्सा
लेकर फरार हो गया। सुबह बक्सा और अटैची गायब देख परिवार वालों ने शोर
मचाया।
खोजबीन के बाद घर से सौ मीटर दूर टूटे हालत मेें बक्सा और अटैची
मिला। संजय के अनुसार बक्से में बीस हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, सोने
की अंगूठी सहित हजारों रुपये मूल्य के अन्य आभूषण थे।
इसी तरह प्रेम चौहान
ने बताया कि उसका पूरा परिवार बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर
सो रहा था।
इसी बीच नकब लगाकर चोर घर में घुस गए और घर में रखा एक
बक्सा व एक अटैची लेकर फरार हो गए।
घरवालों ने बताया कि बक्से में सात हजार
रुपये नकद, सोने की नथिया, मांगटीका, सोने की बाली, पैजनी व एक जोड़ी पायल
रखा हुआ था।
पीड़ित गृहस्वामियों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस पिकेट को
दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में बलुआ
थानाध्यक्ष शिवप्रकाश दूबे का कहना है कि मामले की जानकारी है लेकिन पीड़ित
गृहस्वामियों द्वारा मुकदमा दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।
यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।