फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बंद घर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चाेरों ने रामपुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बरहनी औरइयापट्टी लाल गांव स्थित बंद पड़े घर में घुसकर 20 हजार रुपए सहित तीन लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


औरइयापट्टी लाल निवासी किरण पांडेय खुरहट में आंगनबाड़ी सहायिका हैं। एक सप्ताह पूर्व वे घर में ताला बंधकर नोएडा अपने दामाद के यहां चली गई थीं। उन्होंने घर की देखभाल करने के लिए महेंद्र राम को लगाया था। महेंद्र राम बृहस्पतिवार को सब्जी की सिंचाई करने के लिए आए तो देखा कि घर के चार कमरों के ताले टूटे हैं। बक्सा और आलमारी का सामान है। उन्होंने सूचना किरण को दी। उन्होंने अपने रिश्तेदार विजयानंद द्विवेदी को भेजा तो अलमारी में रखे 20 हजार रुपए, सोने की सिकड़ी, अंगूठी, पैजनी, कपड़े आदि गायब थे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें