फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंद मकान का ताला तोड़ चोरी

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के छितरौली गांव ​स्थित बंद पड़े मकान में चोरी द्वारा की गई चोरी के बाद बिखरा पड
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के छितरौली में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन

गांव के पूरब टोला निवासी जयराम पांडेय का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। चार दिन पहले उनका पुत्र अभिषेक भी कोलकाता गया था। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की।
शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोग सोकर उठे तो ताला टूटने की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने ही गृहस्वामी व पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी राकेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जेनरेटर चोरी : बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र में बीते सोमवार को पिंडाहरा मौजे में निर्माणाधीन कटरे से चोरों ने जेनरेटर चुरा लिया। कटरा मालिक वार्ड छह निवासी शमशाद अहमद ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि ग्रामसभा पिंडाहरा के पांडेय के पोखरा डीह बाबा स्थान के पास निर्माणाधीन कटरे के कमरे में साढ़े सात हॉर्स पावर का जेनरेटर सेट रखा था। मंगलवार की सुबह कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर रखा जेनरेटर सेट चोरी हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें