फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेट्रोल पंप मालिक के घर चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी पंचायत में एनएच-19 किनारे पेट्रोल पंप मालिक के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की लाइसेंसी 32 बोर की पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। हालांकि, पिस्तौल की गोलियां अब तक बरामद नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

मोहनिया के एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बताया कि सकरी गांव निवासी पेट्रोल पंप मालिक विनय कुमार सिंह के घर में चार नवंबर की रात चोरी हुई थी। चोर मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर के कमरों तक के ताले तोड़कर घुसे थे। करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहकर अलमारी और बेड बॉक्स खंगाले थे। इस दौरान लाइसेंसी पिस्तौल, मैगजीन, गोलियां, चेकबुक और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर भाग गए थे।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई थी। फुटेज में रात करीब 2:05 बजे तीन नकाबपोश चोर घर में घुसते और कमरों की तलाशी लेते दिखाई दिए थे। विनय कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। कुदरा थाना पुलिस और कैमूर जिले की तकनीकी टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसी क्रम में सोमवार देर रात संयुक्त अभियान चलाकर छह में से पांच आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी शिवम कुमार, आशीष यादव, मुखलाल कुमार, अंकित कुमार यादव और आलोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें