पीडीडीयू नगर। कुढ़े खुर्द गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शिवा सोल्जर्स टीम ने रोमांचक मुकाबले में गूगल ग्लैमर्स को 25-23 अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय यादव पिंटू ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
शिवा सोल्जर्स टीम में कप्तान साजन यादव के साथ शिवा यादव, डुग्गु यादव, आशु कुमार, अभिनव और मोदी शामिल रहे। वहीं, गूगल ग्लैमर्स के कप्तान गूगल यादव के साथ अर्पित यादव, जागृत यादव, श्रेयस यादव, आदर्श कुमार और अभी यादव ने खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका अरविंद यादव ने निभाई।