फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने पांच लाख चोरी में एक बंदी

Sat, 04 Apr 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की मध्याह्न करीब बारह बजे बाकले प्रमोदशाला के निकट से एक उचक्के राम कुमार को गिरफ्तार किया। वह गत दस मार्च को महावलपुर गांव में 4 लाख 86 हजार रुपये से भरे झोले को ले भागने की घटना में शामिल था।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से उचक्कागीरी का एक लाख रुपया भी बरामद किया।


इस घटना का खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि गत दस मार्च को चंदासी गांव निवासी कारोबारी छांगुर ने यूनियन बैंक से चार लाख 86 हजार रुपये निकाले थे। वहां से वह महावलपुर गांव पहुंचा और एक दूकान पर चाय पीने रुक गया। 

इस बीच आरोपी रामकुमार व उसका साथी शिवमोहन भी बैंक से पीछा करते करते वहां पहुंच गए। आरोपी ने बताया कि उन दोनों ने दूकान पर नाश्ता भी किया। वे बाइक से बैंक से ही छांगुर पर नजर रख रहे थे। छांगुर जब महावलपुर गांव पहुंचा तो वहां पर चाय पीने के लिए रुक गया।
विज्ञापन



इस बीच रामकुमार व शिवमोहन मौका पाकर जीटी रोड पर खड़ी बाइक की सीट पर झोले को लेकर भाग निकले। पीड़ित ने जब इसे देखा तो शोरगुल भी मचाया। पर वे आंख से ओझल हो गए। पीड़ित छांगुर की निशानदेही पर कोतवाल विनोद कुमार यादव ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद उन्होंने उचक्के को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें