फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और जेवर उड़ाए

Mon, 28 Dec 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत स्थानीय बाजार में कर्बला वाले रास्ते पर शनिवार की रात एक व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने आलमारी खोल कर 80 हजार रुपये नकदी और डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन


दुस्साहसी चोरों ने सोए व्यापारी की जेब से चाबी निकाल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरी के मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।


दुलहीपुर गांव में कर्बला वाले रास्ते पर मवेशियों के व्यापारी हकरसूल का घर है।

 हकरसूल के परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां गए हुए थे और शनिवार की रात वह अकेले घर में था। सुबह जागने पर दूसरे कमरे की आलमारी खुला देखकर चोरी का पता चला। आलमारी से अस्सी हजार रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन



 हकरसूल ने बताया कि चोर छत पर चढ़कर सीढ़ियों के सहारे नीचे आए होंगे और उसके कमरे में घुस कर उनके कुर्ते की जेब से चाबियों का गुच्छा निकाल लिया और आराम से आलमारी खोलकर नगदी और गहने लेकर चलते बने।
विज्ञापन


 चोरी की बात सुनकर उसकी बेटी भी आ गई और बताया कि उसने अपने गहने दूसरे कमरे में संदूक में छिपाकर रख दिए थे। इसलिए    बच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें