फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: प्रेमिका के घर आए युवक ने पुलिस के सामने खुद को मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत 

Thu, 18 Feb 2021 01:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित एक युवती के मकान में घुसे प्रेमी युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली युवक के माथे के बीच में लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस प्रथम दृष्टया आत्मा हत्या मानकर मामले की जांच करने में जुटी गई है। वहीं मृतक के भाई ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी ईशान खोसला (33) का मोहल्ले की एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम संबंध था। गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे अचानक से अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा गया। जहां काफी हो हल्ला होने लगा। युवक के घर के भीतर घुसने के बाद लड़की के परिवार वालों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार जब पुलिस मौके पर पहुुंची तो ईशान ने खुद को गोली मारने की धमकी देते हुए पुलिस को घर से बाहर कर दिया। इस दौरान बंद कमरे में गोली चल गई। इसके बाद ईशान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। बाद में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एनएन सिंह समेत काफी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिसकर्मियों के साथ लड़की और उसके परिवार कोतवाली आ गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडिशनल एसपी प्रेमचंद्र, सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह, एसडीएम पीडीडीयू नगर प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

बाद में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें