फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवक ने फंदे से लटककर की जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-09
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। बबुरी थाने के भभुआर गांव में शुक्रवार की सुबह युवक का शव उसके कमरे में मफलर के फंदे से लटकता मिला।युवक की मई में शादी तय थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी मुरली के पुत्र रामप्रवेश की शादी मई माह में होनी थी। युवक मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कच्चे मकान के कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को चिंता हुई। जब खिड़की से झांक कर देखा तो रामप्रवेश का शव मफलर के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबुरी थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि युवक का फंदे से लटकता शव मिला है। पहली नजर में युवक के आत्महत्या का मामला लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें