फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 40.83 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली उपज

विज्ञापन
नेगूरा गांव में क्राप कटिंग कराते डीएम चंद्रमोहन गर्ग। स्रोत: जिला प्रशासन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में धान की उपज की जानकारी के लिए शनिवार को नेगूरा गांव में क्राप कटिंग की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ के मौसम में धान की औसत उपज देखी गई। डीएम की उपस्थिति में नेगूरा गांव में 40.83 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त हुई।
विज्ञापन

तहसील चंदौली के अंतर्गत चयनित राजस्व ग्राम ग्राम नेगूरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान पर क्रॉप कटिंग डीएम चंद्रमोहन गर्ग की उपस्थिति में हुई। इसके तहत गाटा संख्या 123 में प्लॉट उपज 15.77 किलो और गाटा संख्या 419 में प्लॉट उपज 21.71 किलो पैदावार मिला।
इस प्रकार ग्राम पंचायत नेगूरा में 40.83 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त हुई। इस मौके पर तहसीलदार सदर चंद्रगुप्त सागर, जिला अपर सांख्यिकी अधिकारी संदीप पटेल, क़ानूनगो, लेखपाल एवं जिला समन्वयक मनोज कुमार, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें