फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1.10 लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
डांडी में कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नाग पंचमी के अवसर पर रविवार को डांडी स्थित श्रीकृष्ण व्यायामशाला अखाड़े की ओर से गांव में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। करीब 50 कुश्तियां हुईं, जिनमें कई मुकाबले रोमांचक और कांटे के रहे। गोविंद अजगर और धर्मराज कपिसा के बीच छह हजार रुपये की कुश्ती हुई। प्रमोद डांडी और नितिन कपिसा के बीच आठ हजार रुपये तथा अशोक अजगर और कुलदीप कपिसा के बीच भी आठ हजार रुपये की कुश्ती हुई। दोनों मुकाबलों में पहलवानों ने जोरदार दांव-पेच आजमाए।
विज्ञापन

दंगल की 51 हजार रुपये की बड़ी कुश्ती अंकित डांडी और दिल्ली के गुरु हनुमान अखाड़े के अंकेश गुर्जर के बीच हुई। इसमें अंकित डांडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में बढ़त बनाई। वहीं, सबसे बड़ी 1.10 लाख रुपये की कुश्ती सतपाल डांडी और दिल्ली के गुरु हनुमान अखाड़े के अभिषेक नागर के बीच हुई, जो कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटी। मुख्य रेफरी की भूमिका जोगिंदर पहलवान ने निभाई। इस दौरान अतिथि भूलन यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, सुनील यादव देवता, अजीत कुमार उर्फ बब्बू, महेंद्र प्रधान, चंद्रशेखर और सुदामा यादव मौजूद रहे। दंगल के संयोजक श्रीकृष्ण कुमार यादव उर्फ कन्हैया पहलवान ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें