फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं का किया पूजन

Sat, 16 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं।
विज्ञापन
शुक्रवार को हवन और कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत का परायण किया गया। वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा।
विज्ञापन

  इसके साथ ही घरों में स्थापित कलश का विसर्जन किया गया। देवी मंदिरों पर दिन भर माता के जयकारे गूंजते रहे।  सुुबह घरों में पुरोहितों को बुलाकर देवी मां की पूजा अर्चना के बाद हवन पूजन कर मां की भव्य आरती उतारी गई। वहीं नौ कन्या बुलाकर देवी मां का स्वरूप मान कर उन्हें भोजन    कराया गया और दान दक्षिणा देकर विदा किया गया। 
विज्ञापन

   जिन घरों में कलश नहीं स्थापित किया गया था, वहां भी पुरोहितों    को बुलाकर हवन पूजन कराया गया और अभीष्ट की कामना की गई। नगर के रविनगर, शाहकुटी, काली महाल, नई बस्ती,  आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी सहित अन्य स्थानों के देेवी मंदिरों पर सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ रही।  देर तक देवी जागरण चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें