फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गई महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 11 Dec 2016 01:19 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय स्थित एक्सिस बैंक एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र स्थित यूबीआई बैंक की मजीदहां शाखा केबाहर शुक्रवार को दिनभर लाइन में खड़े होने केबाद घर वापस लौटी एक अधेड़ महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन फानन में परिवार वालों ने पड़ोसियों से रुपये उधार लेकर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहां गांव निवासिनी लालमनी देवी (56) गांव स्थित यूबीआई बैंक के खाते में पड़े रुपये लेने केलिए शुक्रवार की सुबह से ही बैंक के बाहर लाइन में लगी हुई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्बु भी लाइन में थे। उन्होंने बताया कि लाईन में लगे होने केबाद बैंककर्मियों ने सूचना दी कि रुपये शाम तक मिल पायेंगे।

इसके बाद सभी वहां प्रतीक्षा करने लगे। शाम को बैंक प्रबंधन ने कहा कि कैश नहीं आ सका है, इसलिए रुपये नहीं मिल पाएंगे। रुपये न मिलने से मायूस होकर लालमनी देवी घर लौट गयी। परिवार वालों के अनुसार घर आने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गयी जिसके बाद उसे इलाज केलिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां उपचार केदौरान शनिवार को  मौत हो गयी। परिवारीजनों और चिकित्सक के मुताबिक सदमा लगने से महिला की मौत हुई है। महिला की मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों में नोटबंदी के बाद मौजूदा बैंक व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें