फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता किए गए पुरस्कृत

Sun, 11 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्मिता नाट्य संस्थान एवं रंजन मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में ‘धूम मचा ले धूम’ कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रथम जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जबकि शनिवार को ही मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका चेयरमैन रेखा जायसवाल ने मां सरस्वती के   चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस दौरान स्लो साइकल रेस में प्रथम अरुण कुमार, द्वितीय बाल्मीकि एवं तृतीय करन पटेल को, निडिल रेस में साक्षी सिंह, अंजलि, सरिता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, जीनियस रेस में प्रथम अंकित, द्वितीय संदीप और तृतीय रौनक को, रंगोली में प्रथम मीरा सिंह, द्वितीय आरती और तृतीय अनामिका को सहित अन्य प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर रेखा जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमेशा आयोजित होने चाहिए ताकि बच्चों का उत्साहवर्धन हो सके। कार्यक्रम में महेश जायसवाल, डीके जायसवाल, सुरेंद्र रौनियार, दिनेश शर्मा, अनिल मौर्या और शिवजनम आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें