फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 06 Sep 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बरहनी-रामपुर संपर्क मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर 12 बजे बरहनी लाल चौराहे पर  विभागीय अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी  करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


  चेताया कि यदि तत्काल मार्ग की मरम्मत नहीं  कराई गई तो सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया  जाएगा। बरहनी से रामपुर तक तीन किमी लंबे सपर्क मार्ग का निर्माण फरवरी माह  में कराया गया था। ठेकेदार द्वारा मार्ग के मरम्मत में अनियमितता बरते  जाने के चलते छह माह में ही गिट्टियां उखड़ गईं और मार्ग पर बड़े-बड़े  गड्ढे बन गए हैं। सबसे खराब हालत बरहनी चौराहे के समीप है।

यहां मौजूद  गड्ढों में अक्सर गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार  मरम्मत कार्य की जांच कराने की मांग की लेकिन हर बार उनकी मांगों को अनसुना  कर दिया गया। उन्होंने संबंधित विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी  करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रविशंकर,  सुरेंद्र सिंह, दिनेश, अनिल कुमार, राजन तिवारी, भारद्वाज प्रसाद, राजा  खरवार, चंदन सिंह, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें