धानापुर क्षेत्र के विजयीपुर ग्राम पंचायत के नोनारी गांव में हाईटेंशन तार
न हटाने के विरोध में शुक्रवार को दिन में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
बाद में जल्द ही मांग
पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में
बस्ती के ऊपर से ही 440 वोल्ट का तार गुजरा है। जमीन से मात्र सात फीट ऊपर
से गुजरे तार की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
आए दिन शार्ट सर्किट
से चिंगारी निकलती है और इससे पशु झुलस जाते हैं तो कभी फसल जल जाती है। कई
बार तार को बस्ती से हटाकर सड़क के किनारे करने की मांग गई।
बावजूद इसके
विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
इससे शुक्रवार को ग्रामीणों ने तार
के समीप नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करने वालों में अंजनी सिंह, मटरू
यादव, रामदुलारे यादव, हीरालाल, रामप्यारे यादव, कैलाश, महेन्द्र यादव,
नितेश विश्वकर्मा, रामधनी यादव, राधा देवी, दुलारी देवी, कुसुम यादव,
कलावती देवी, सुखराम यादव आदि रहे।