फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और नाले का निर्माण शुरू होने से व्यापारियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। शनिवार से पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सकलडीहा कस्बा के जर्जर मार्ग, नाला व पटरी निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रयास से 385.74 लाख रुपये की स्वीकृति से निर्माण कार्य शुरू होने पर व्यापारियों व कस्बावासियों में खुशी है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

सड़क व नाला निर्माण कार्य शीघ्र शुरू न होने पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के गृहनगर का मुख्य मार्ग और नाला बीते कई माह से जर्जर पड़ा था। हल्की सी बरसात के बाद सड़क झील के रूप में तब्दील हो जाती थी। कैबिनेट मंत्री ने कई माह पूर्व सड़क व नाला निर्माण के लिए शासन से 375.74 लाख रुपया स्वीकृत करा दिए थे लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। इससे नाराज सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सड़क व नाला निर्माण शुरू न कराए जाने पर शनिवार से धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी था। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने कई वाहन गिट्टी गिराकर शनिवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। निर्माण कार्य शुरू होने पर व्यापारियों व कस्बावासियों ने कैबिनेट मंत्री व विधायक की सराहना की है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एई प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। बरसात से पूर्व सड़क, नाला व पटरी का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें