फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों की चिकित्सकीय जांच आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आने वालों से जांच कराने की अपील
विज्ञापन

चहनिया। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपनाए जाने वाले नियमों के पालन के लिए लोग लगातार अपील कर रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने भी दूसरे शहरों व प्रांतों से आने वाले नागरिकों को गांव में प्रवेश से पहले संपूर्ण चिकित्सकीय जांच कराए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान तथा अन्य हेल्थ वर्कर व सामाजिक कार्यकर्ता क्वारंटीन होने के तरीके तथा संक्रमण बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपायों को विशेष करके बाहर से आए हुए नागरिकों व उनके परिवारों के अन्य सदस्य को अनिवार्य रूप से विस्तार से बताएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिनचर्या में योगासन, प्राणायाम, स्नान, ध्यान, तथा उपयुक्त आहार से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें