नौगढ़। स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह बर्तन साफ करने के बहाने ठग घर से सोने ाका झुमका गायब कर चले गए। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
गांव निवासी गुड्डू सेठ के घर सुबह दो व्यक्ति पहुंचे। बताया कि वे तांबे का बर्तन आदि साफ करते हैं। इस पर गुड्डू की पत्नी ने तांबे का बर्तन दे दिया। दोनों ने विशेष केमिकल से बर्तन को साफ कर दिया। इसके बाद ठगों के कहने पर गुड्डू की पत्नी ने गुड्डू सेठ के हाथ के चांदी के कंगन साफ करने के लिए दिया। दोनों ने इसे भी साफ कर दिया। दोनों ने कहा कि वे सोने के गहने भी साफ करते हैं। इस पर पत्नी ने सोने के झुमके साफ करने के लिए दोनों को दे दिए। दोनों ने इसे साफ कर एक प्लास्टिक के थैले में रख कर दे दिया और कहा कि 15 मिनट बाद थैला खोलना है। इतना कहकर दोनों चले गए। गुड्डू ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।