चकिया। किसानों का प्रतिनिधिमंडल लतीफशाह स्थित वन विश्राम गृह में सीडीओ आर जगत साईं से मिला और क्षेत्र में सिंचाई की समस्या के समाधान के लिए पत्रक सौंपा। सीडीओ से बातचीत के दौरान किसानों ने क्षेत्र में सिंचाई से संबंधित कई मुद्दे उठाए। इस पर सीडीओ ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यालय में बैठने का निर्देश दिया।
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने किसानों को सिंचाई से संबंधित मुद्दों पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। किसी कारणवश वे नहीं पहुंचे। उनकी जगह सीडीओ आर जगत साई ने किसानों से बात की। किसानों ने भवन होने के बाद भी सिंचाई विभाग के सहायक और अवर अभियंताओं के वाराणसी और पीडीडीयू नगर में रहने की शिकायत की। इस पर एक्सईएन ने सहायक अभियंताओं को आवास आवंटित करने की जानकारी दी। किसानों ने लतीफशाह बीयर के मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया और नहरों में सिल्ट सफाई में अनियमितता की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने एक्सईएन सर्वेश चंद्र सिन्हा को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान वीरेंद्र पाल, देशराज सिंह पटेल, धीरज कुमार आदि रहे।