फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बादलों की आवाजाही से गिरा एक डिग्री तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुई बादलों की आवाजाही शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

राज्य मौसम प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि जिले में शनिवार से बारिश के आसार है। लोगों को उमसभरी गर्मी व लू से राहत मिलने की संभावना है।
बादलों की आवाजाही से शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की अपेक्षा एक डिग्री गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि उमस और गर्मी बरकरार रही। शुक्रवार की सुबह से ही तीखी धूप रही। करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा हवाएं चलीं।
लोग घर से छाता, टोपी या गमछे लेकर बाहर निकले। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन लोगों को 45 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। पंखे और कूलर के सामने भी लोगों के शरीर से पसीने निकल रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे कुछ देर के लिए लोगों गर्मी से राहत मिली। कुछ देर बाद ही लोग उमस व गर्मी से बेहाल हो गए।
विज्ञापन

उमसभरी गर्म में बिजली कटौती भी लोगों को परेशान करती रही। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो के पटेल नगर में सुबह नौ बजे एबीसी केबल में आग लग जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें