फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने ईओ और चेयरमैन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर की सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत प्रशासन के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सफाईकर्मियों ने नपा के चेयरमैन और ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि एरियर भुगतान के लिए लिपिक संवर्ग के लोग कमीशन की मांग करते हैं।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। वही ज्ञापन सौंपने के दौरान एडीएम की ओर से दुर्व्यवहार का भी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया और मांग किया कि इसकी जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ वर्ल्ड सोसायटी मानवाधिकार व पूर्व महामंत्री राकेश रोशन सिंह बागी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की ओर से किया जा रहा है। इन सभी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के एरियर भुगतान के लिए नगर पालिका परिषद में तैनात लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों द्वारा कमीशन की मांग की जाती है। यह तत्काल बंद किया जाए और रविवार को सफाई कर्मियों को भी अवकाश दिलाया जाए । कहा कि संपूर्ण भुगतान वर्दी दिलाने व उनके आश्रितों को तत्काल प्रभाव से संपूर्ण भुगतान कराया जाए, ताकि कर्मचारियों के आश्रितों को न्याय मिल सके। इस दौरान बचाऊ, प्रमोद, रवि, मालती, राजेश, मंजू, माया, बहादुर, राजू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें