फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने हंगामा मचाया

Mon, 21 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को प्रतियोगी परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने सभी ट्रेनों पर कब्जा कर जमकर हंगामा मचाया। मौके पहुंचे सुरक्षा तंत्रों ने उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराने की कोशिश की   लेकिन छात्र बोगी खाली करने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


बाद में हजारों की संख्या में छात्रों की भीड़ देख रेलवे प्रशासन ने एक स्पेशल ट्रेन पटना के लिए भेजा। रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में एसएससी की परीक्षा थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकतर परीक्षार्थी बिहार के थे।


परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों पर कब्जा जमा लिया। यहां तक कि एसी कोच में भी पैर रखने की जगह तक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यात्रियों की शिकायत पर सुरक्षा तंत्रों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भरसक समझाकर माहौल को   शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें