चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची शुद्धिकरण, नाम बढ़ाने और घटाने के
साथ ही 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके लोगों का नाम मतदाता सूची में
जोड़ने को लेकर नगर में विभिन्न जगहों पर रविवार को कैंप लगाए गए।
इस
दौरान संबंधित क्षेत्रों के लोगों ने पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में
शामिल करने के लिए फार्म भरे। कई जगहों पर शिविर में काफी लोगों की भ़ी
दिखाई पड़ी। खासकर युवकों में ज्यादा उत्साह रहा।
एसडीएम सदर गिरीश कुमार
और ईओ नगर पालिका रमेशचंद्र ने कैंपों में पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया।
स्मरणीय
है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चुनाव आयोग के निर्देश पर
मुग़लसराय विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न बूथों पर रविवार को कैंप लगाया
गया।
नगर समेत रेलवे क्षेत्र में उन्नीस स्थानों पर सुबह दस बजे से शाम चार
बजे तक शिविर चलता रहा, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के नब्बे भागों के वोटर
लिस्ट से संबंधित कार्य किए गए। इस दौरान जिन लोगों का नाम मतदाता सूची
में नहीं था वे शिविर में पहुंच कर फार्म भरे।
इसके अलावा मृतकों के नाम
सूची में से काटे गए। वहीं नए मतदाताओं को जोड़ने का भी कार्य किया गया।
साथ ही कई लोगों ने फ़ोटो और नाम संशोधन के लिए भी फार्म भरे।
शाम लगभग
चार बजे एसडीएम सदर गिरीश कुमार शर्मा, एलबीएस डिग्री कालेज में लगे कैंप
में पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मचारियों से कार्यों के बारे में जानकारी
ली। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रमेशचंद्र सिंह अन्य
कर्मचारी मौजूद रहे।