फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरी गए बक्सा और अटैची सुबह माइनर में मिले

विज्ञापन
कंदवा के औरइया में चोरी के बाद गांव के बाहर माइनर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के औरइया गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से व अटैची से चार हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण व बर्तन उठा ले गए। भुक्तभोगी की सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के औरइया निवासी राजा खरवार के घर में बीती रात चोर घुस गए। चोरों ने घर के अंदर अलमारी का ताला तोड़ दिया।
उसमें रखे बक्से व अटैची अपने साथ ले गए। जिसमें चार हजार रुपये नकद सहित सोने के दो मांग टीका, दो मंगलसूत्र, दो नथिया व चांदी की दो पायल, फूल की थाली व अन्य बर्तन चुरा ले गए। सुबह जब परिजनों ने सामान बिखरा पड़ा देखा तो खोजबीन शुरू की। बक्सा और अटैची गांव के बाहर माइनर में पड़े मिले। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें