नौगढ़। अमदहां चरनपुर के झुमरिया बस्ती में सोमवार को सोनभद्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पांच दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की।
इस मौके पर सपा सांसद ने लोगों से माता शबरी के जीवन और उनकी रामभक्ति से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया। उन्होंने कहा कि माता शबरी समाज में प्रेम, त्याग और समानता का संदेश देती हैं। उनकी कथा हमें यह सिखाती है कि जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक समान मानना चाहिए। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जिलाजीत सिंह यादव, अनिल यदुवंशी, मुन्नू, गनेश वनवासी, सपा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, सुरेश यादव, जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव आदि मौजूद रहे।