फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 9 थानाध्यक्षों और 12 एसआई का एसपी ने किया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार की देर शाम जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए के लिए थानाध्यक्षों का तबादला किया। एक झटके में 09 थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। इसी तरह 12 एसआई को दूसरे थाने पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ बनाया गया है। इसी तरह महिला सहायता प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रमोद कुमार यादव को नौगढ़ थाना भेजा गया है। सैयदराजा थानाध्यक्ष विंदेश्वर पांडेय को हटाकर एसपी का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है, जबकि शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र को सैयदराजा भेजा गया है। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार को एसपी का वाचक बनाया गया है, वहीं एसपी के जनसंपर्क अधिकारी चंदन राय को इलिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इलिया के थानाध्यक्ष रहे अरुण कुमार सिंह को बलुआ थाने का निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। पुलिस लाइन में रहे राजीव मल्ल को कंदवा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कंदवा की थानाध्यक्ष रहीं प्रियंका सिंह को शहाबगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अलीनगर थाने पर तैनात एसआई राम सिंह को शहाबगंज भेजा गया है जबकि पुलिस लाइन से एसआई राकेश कुमार राय को इलिया थाने पर भेजा गया है। बबुरी थाने से राम भवन यादव को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है, जबकि सैयदराजा थाना के एसआई मारकंडेय सिंह को धरौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से एसआई जयकरन सरेाज को कमालपुर चौकी प्रभारी, रामसेवक यादव को अलीनगर थाना, धरौली चौकी प्रभारी सुनील कुमार को सैयदराजा थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन से राजेंद्र प्रसाद सकलडीहा कोतवाली गए हैं तो सूरज को औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से अजय कुमार शर्मा को डेढ़ावल पुलिस चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं डेढ़ावल चौकी प्रभारी अभिमन्यू राय सकलडीहा गए हैं। औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह को मुगलसराय कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें