फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक की आमने सामने टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली के अंबर डहिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ही परिवार के तीन भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बहनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बबुरी थाना के जगदीशपुर गांव निवासी बुल्लू यादव के अजीत यादव (22), पुत्री मोनी यादव (25) और पूनम यादव (26) एक बृहस्पतिवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अंबर डहिया गांव के पास सामने से एक और बाइक आ गई। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइकों की आमने- सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीनों भाई बहन जख्मी हो गए। वहीं दूसरे बाइक चालक को भी चोट लगी। हांलाकि घटना के बाद दूसरा बाइक चालक वाहन लेकर भाग गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अजीत यादव को मृत घेाषित कर दिया। चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को वाराणसी पहुंचाया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें