पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। रविवार को भी एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल 13 घंटे लेट पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। इसी तरह अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 6 घंटे, देवलाली-दानापुर सेत्कारी समृद्धि स्पेशल 5 घंटे, डिब्रूगढ़ -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे लेट रही। वहीं शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल फेयर 4 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 3 घंटे, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी स्पेशल फेयर 6 घंटे, मालदा टाउन-उधना स्पेशल फेयर एक घंटे, मुंबई-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। इससे यात्री परेशान रहे।