फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सचिव ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास वर्मा ने शनिवार को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें अधिकारियों ने बताया कि संप्रेक्षण गृह में कुल 23 किशोर बंदी हैं। सचिव ने किशोर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में बात कर जानकारी ली। किशोर बंदियों ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नही है।
विज्ञापन

इसके बाद सचिव ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने किशोर बंदियों को पढ़ने के लिए जागरूक भी किया। सचिव ने बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक किशोर बंदी के अभिभावक की ओर से निशुल्क अधिवक्ता की मांग संबंधी आवेदन प्राधिकरण कार्यालय में भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें