खेतों में लगी गेहूं की फसल। संवाद
फरवरी के तीसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बढ़े तापमान ने गेहूं की फसल, विशेषकर पिछैती बोआई वाली फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका पैदा कर दी है।
वर्तमान में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में समय से पहले बढ़ती गर्मी ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। जनपद में इस बार एक लाख पांच हजार 215 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बोआई की गई है। हालांकि, सर्दी का सीजन अच्छा रहने से अब तक फसल की पैदावार काफी बेहतर दिख रही थी लेकिन अचानक पड़ रही गर्मी ने गणित खराब कर दी है।