फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि-विधान से पूजी गईं वाग्देवी

Sun, 14 Feb 2016 01:38 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद सहित ग्रामीण अंचलों में बसंत पंचमी पर शनिवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-पंडालों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कई संगठनों के अलावा स्कूल कॉलेजों मेें पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जबकि मां सरस्वती के जयकारों से पंडाल गुंजायमान रहे।
विज्ञापन


शनिवार को नगर स्थित जिला अस्पताल के समीप, गंगा रोड, महावीर मंदिर के पास, राजीव नगर स्थित शिव मंदिर के पास व शंकर मोड़ पर पूजा कमेटियों द्वारा पंडाल स्थापित की गई थी, जहां पुराहितों द्वारा विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की पूजा की गयी।

इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों की भीड़ पंडाल में उमड़ पड़ी थी। पूजा-पाठ सम्पन्न होने के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं कुछ स्थानों पर रात्रि में देवी जागरण व भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों व स्कूलों की ओर से बसंत पंचमी पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों  आैर विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर वीणा वादिनी की आराधना की।

वहीं, मुगलसराय में तीन से चार सौ स्थानों पर पंडालों का निर्माण कर देर रात उसमें मूर्ति स्थापित की गई। नगर के रविनगर, कैलाशपुरी, नई बस्ती, चंदासी, दामोदरदास पोखरा, शाहकुटी, ईस्टर्न बाजार, धर्मशाला रोड, काली महाल, चतुभुर्जपुर, लख्मीपुर, विकासनगर, पराहुपुर, कैैथापुर, लाठ नंबर एक,लाठ नंबर दो,

मैनाताली के साथ ही नगर के यूरोपियन कालोनी, रोजा कालोनी, लोको कालोनी, प्लांटडिपो, लोको कालोनी, सेंट्रल कालोनी, अमोघपुर, तारनपुर, गया कालोनी, मानसनगर, शास्त्री कालोनी, इंडियन इस्टीट्यूट कालोनी, आरपीएफ कालोनी सहित विभिन्न रेलवे कालोनियों में सैकड़ो स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।

पंडालों के आस पास देवी गीतों का प्रसारण किया गया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय रहा। पूर्वाह्न में पुरोहितों को बुलाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। वीणवादिनी के खूब जयकारे लगाए।

मां की आरतीे के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। विभिन्न स्कूल कालेजों में भी सरस्वती पूजा की धूम रही। पूजा अर्चना कर मां से ज्ञान देने की कामना की। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

नियामताबाद ः क्षेत्र के बौरी, पांडेयपुर,पचोखर, चंदाइत, सिंघीताली, कटरिया, रेमा, रामपुर, सरने आदि गांवों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इलिया ः विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन अर्चन शनिवार को भी कस्बा सहित सैदपुर, खरौंझा, रोहाखी, खिलची, बेन सहित दर्जनों गांवों में धूम धाम से की गई।

इसी तरह सीमावर्ती बिहार प्रांत के चंदा, शिवरामपुर, पतेरी, महदाइज, भरादी आदि गांवों में भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। शाम को यहां दर्शन पूजन के लिए लोग उमड़े।

नौगढ़ ः बसंत पंचमी पर विभिन्न शिवालयों पर दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। जबकि शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया।

महर्षि वाल्मिकी सेवा संस्थान देवखत स्थित पंचदेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर लगे मेले का ब्लाक प्रमुख जवाहर खरवार ने फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें