फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लड़कियों को आगे बढ़ते देखना सुखद’

Sun, 14 Feb 2016 01:35 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज का स्थापना दिवस शनिवार को महाविद्यालय में  धूमधाम से मनाया गया । बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग और हाईकोर्ट के मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कॉलेज संस्थापक पंडित पारसनाथ तिवारी की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन


कार्यकम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि डॉ. पृथ्वीश नाग ने छात्रों को भविष्य परक शिक्षा देने की वकालत करते हुए कहा कि आज विश्व में टेक्नोलॉजी बदल रही है। आने वाले समय में  छात्रों को भविष्य परक शिक्षा देनी होगी।

उन्होंने महाविद्यालय की  उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा की जनपद चंदौली का यह सबसे अच्छा   महाविद्यालय है। कहा की जल्द ही यह अपने पचासवें वर्ष में प्रवेश कर  जायेगा।
विज्ञापन


ऐसे में यहाँ के लोगों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। पिछले कई  वर्षों से यूनिवर्सिटी में लड़कियां पढाई में आगे बढ़ रही है। यहां पर भी  शिक्षा में लड़कियों को आगे बढ़ता देख सुखद एहसास हो रहा है।

इसके पूर्व  महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा सिंह ने कॉलेज की उपलब्धियों को गिनाईं। कहा की आज महाविद्यालय प्रगति की ओर है। संभव हुआ तो अगले सत्र से इतिहास एवं राजनीति शास्त्र में भी पीजी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

वहीं बीएससी की कक्षाओं के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस दौरान मूर्ति स्थापित करने में विशेष योगदान देने वाले छात्रसंघ उपाध्यक्ष क्षितिज कुमार,  सेवानिवृत हुए कर्मचारियों और मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। संचालन  प्रोफ़ेसर  डॉ. अनिल यादव और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक राजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें