फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर एफआईआर के बाद खत्म हुआ धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा (मुस्तफापुर) निवासिनी शांति देवी के परिवार वालों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसको लेकर शांति देवी और भाकपा माले के कार्यकर्ता कई दिनों से धरने पर बैठे थे। इसके बाद बबुरी पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तब जाकर शुक्रवार को अनिश्चितकाल धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर तीन अगस्त से बिछिया धरना स्थल पर भाकपा (माले), किसान महासभा, खेग्रामस, एपवा के संयुक्त बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। जिलाध्यक्ष कामरेड रामदुलार बिंद ने कहा कि अभी हम इस लड़ाई को स्थगित कर रहे हैं इस उम्मीद के साथ कि अब बबुरी पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने की कार्यवाही करेगी। इस दौरान शशिकांत सिंह, मेहंदी हसन, शांति देवी, अनीता, क्रांति पासवान, प्रमिला देवी, विमला देवी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें