दुलहीपुर क्षेत्र के साहूपूरी से चौरहट पड़ाव मार्ग पर हुए गड्ढे भरने का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। जिससे यहां से गुजरने वाले 26 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। अमर उजाला ने 14 सितंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जागे और उन्होंने जेसीबी की मदद से गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया। क्षेत्र के साहूपूरी से चौरहट पड़ाव मार्ग 3 किमी लंबा है। इस सड़क में गिट्टी उखड़ कर सड़क पर दिखाई देती थी।
इस मार्ग पर एनडीआरएफ, बिजली विभाग, रेलवे कर्मचारियों के साथ ही 26 गांवों के लोगों का आना-जाना है। एक फैक्ट्री होने के कारण 500 ट्रकों का रोजाना आवागमन होता रहता है। जिससे सड़क की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 14 सितंबर के अंक में साहूपुरी-चौरहट पड़ाव मार्ग पर तीन किमी तक गड्ढे ही गड्ढे शीर्षक से खबर प्रकाशित की जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पहुंचे और जेसीबी मदद से गड्ढे भरे जाने लगे। एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा था अब फिर से शुरू हो गया है। संवाद