फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल सील

विज्ञापन
प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा करते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। एक अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने डाॅक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बुधवार की शाम हंगामा किया।
विज्ञापन

जमुहर बाजार के पास दहेला गांव निवासी बबिता देवी (30) को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव के दौरान उनकी हालत खराब हो गई तो उन्हें रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। जहां बबिता की मौत हो गई, जबकि नवजात स्वस्थ है। बुधवार की शाम परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अजय कुमार सिंह भी पहुंच गए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस पर अस्पताल सील कर दिया गया है। मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। थाना प्रभारी शान मोहम्मद ने बताया है कि परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें