फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सैदूपुर में अभी तक तय नहीं हुआ होलिका दहन का स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बे में इस वर्ष होलिका की स्थापना को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। होलिका दहन में महज पांच दिन हैं। अभी तक होलिका स्थापित किए जाने के लिए किसी स्थान का अंतिम निर्धारण नहीं होने से कस्बावासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी एकांत केशरी, बबलू कुमार, उमेश, दीनदयाल, दीनानाथ, प्रदीप, बब्बन आदि ने बताया कि कई वर्षों से कस्बे में एक निर्धारित भूमि पर परंपरागत रूप से होलिका स्थापित की जाती रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी या महाशिवरात्रि के दिन से होलिका स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। होलिका वाली जमीन परएक व्यक्ति ने मकान का निर्माण करा लिया है। इसके बाद से ही होलिका स्थापना को लेकर स्थाई समाधान नहीं निकल सका है। मामले में प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। यदि ऐसी स्थिति है तो राजस्व टीम लगाकर शीघ्र ही मामले का स्थाई हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें